google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दबंग भूमाफिया कर रहें पुश्तैनी जमीन पर कब्जा

लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के थाना पसगवां के ग्राम मोहम्मदपुर ताजपुर परगना में एक पुश्तैनी प्लाट है। जिस प्लांट पर पीड़िता लगभग 40 वर्षों से टीन सेट व छप्पर डालकर मकान बनाकर परिवार के साथ रहती है।वहीं पड़ोस में रह रहे कुछ दबंगों ने झूठा निवासी और राजनीतिक दबाव बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र लिखकर प्रार्थी सलमा और उनके परिवार को जबरन आवासहीन करने पर आमादा है। प्रार्थी सलमा एसपी संकल्प शर्मा को प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी सलमा का कहना है कि पड़ोस के दबंग लोग जबरन हमें आवासहीन करना चाहते हैं। आरोप हैं कि गठित टीम द्वारा तालाब की पैमाइश भी नहीं की गई।बल्कि हम लोगों के आवास को हानि पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अफसर अली द्वारा तालाब की नपाई के संबंध में प्रार्थना पत्र क्यों प्रस्तुत किया गया और इतनी तत्परता से कार्रवाई किया जाना पूर्णता संदेहस्पद है। जिसकी गहन जांच सक्षम अधिकारी द्वारा कराई जाए। इसमें संलिप्त दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही हो, इसको लेकर पीड़िता ने एसपी से न्याय के गुहार लगाई हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)