संवाद सूत्र समाज जागरण:- छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर बकरी मर जाने के मामले मे पंचायती किए लोगो को झूठे अपहरण मामले मे साजिस रचने वाले युवक को छत्तरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया की छत्तरपुर थाना क्षेत्र के पंचायत कचनपुर टोला गठिघाट निवासी तेतरी देवी ने 14जून को आवेदन देकर अपने पति का अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसमे जमीन लूटने का उदेश्य से गाँव के सुनील यादव, बीरेंद्र यादव, समेत चार लोगो पर अपहरण का आरोप लगाया था। जिसपर उन्होंने एसआई सुनील उरांव, एवं राजू कुमार के नेतृत्व मे टीम गठन कर मामले की छान बिन का निर्देश दिया, इसमें पता चला की कवल पंचायत बघमारा के चितरंजन यादव, कचनपुर गठिघाट के पप्पू यादव के साथ साजिस रच कर बीरेंद्र यादव और सुनील यादव को फ़साने की कोशिस की। लेकिन ज़ब पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछ ताछ की गई तो महेंद्र यादव को कवल से बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया की गटिघाट के बीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव और उनके गोतिया के बिच बकरी को जहर देकर मरने के मामले का निपटारा किया गया था, पंचायती के दौरान चितरंजन यादव एवं पप्पू यादव के ज्यादा बोलने से नाराज पंचो ने दोनों को वहाँ से भगा दिया था,और बीरेंद्र यादव के पक्ष मे फ़ैसला सुनाया था

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



