google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान निकाली गई प्रभातफेरी।।

संस्थान का एक ही नारा जागे भारत देश हमारा, जीओ और जीवन दो।

समाज जागरण डेस्क नोएडा

नोएडा सेक्टर 75: भारतीय योग संस्थान के द्वारा हर वर्ष मनाये जाने वाले योग दिवस को लेकर नोएडा सेक्टर 75 मे योग प्रभातफेरी का निकाली गई। नोएडा जिला 5 के प्रधान राकेश अग्रवाल एवं जिला मंत्री श्री अजय गोयल के मार्ग दर्शन मे सुपरटेक ईको विलेज के पांच योग कक्षा से 65 साधक साधिकाओं ने इस प्रभात फेरी मे भाग लिया।

बताते चले कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय योग संस्थान के द्वारा नई दिल्ली के छत्रशाल स्टेडियम मे आगामी 2 अक्टुबर को योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। अधिक से अधिक जन सामान्य को योग से जोड़ने के लिए इस विशेष प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसमे सेक्टर 75 से सुपरटेक, पंचशील, स्टेलर वन, एपेक्स, हवेलिया योग कक्षा के साधक साधिकाओं ने मिलकर प्रभातफेरी का आयोजन किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)