जयनगर नित्यानंद झा राजू 24 सितम्बर समाज जागरण
झारखंड के टाटानगर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले प्रवासी मैथिलों की चिर प्रतीक्षित मांग अब पूरी होने वाली है। टाटानगर और आसपास काम करने वाले मैथिलों की मांग थी कि जयनगर से टाटानगर के बीच सीधी रेल चलायी जाय। रेलवे ने जयनगर से टाटानगर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

टाटानगर से यह ट्रेन शुक्रवार को 18:50 बजे खुलेगी और अगले दिन शनिवार को 11:25 बजे जयनगर पहुंचेगी। वहीं, जयनगर से यह ट्रेन शनिवार को 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रविवार को 11:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। हलाकि रेलवे ने अभी तक इस ट्रेन के परिचालन प्रारंभ करने के लिए तिथि का निर्धारण नहीं किया है। जयनगर से खुलकर यह रेलगाड़ी बरौनी क्यूल झाझा जसीडीह प्रधानकुंटा राज बेड़ा होती हुई टाटानगर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 17 बोगी होगी। रेलवे द्वारा जयनगर टाटानगर के बीच सीधी रेल चलाने की घोषणा से मिथिलांचल सहित पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती भाग के लोगों में खुशी का माहौल है।
- गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब दुकानों और बारों का आकस्मिक निरीक्षण*गौतमबुद्धनगर।** उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग की टीमों ने सोमवार, 14 सितंबर 2026 को विभिन्न मदिरा प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह अभियान जिला आबकारी अधिकारी **सुबोध कुमार** के नेतृत्व में चलाया गया। जनपदीय आबकारी टीमों ने…
- समाज जागरण: 15 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- रिहंदनगर में गणपति बप्पा की गूंज, एनटीपीसी परिसर में तीन दिवसीय गणेशोत्सव शुरूसमाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। बीजपुर स्थित रिहंदनगर, एनटीपीसी परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय श्रद्धालु और उनके परिजन शामिल हुए। परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और…
- चोपन में ‘गौ वसुंधरा नर सेवा फाउंडेशन’ ने मनाया गौ पूजन के साथ पहली वर्षगांठसमाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे चोपन/ सोनभद्र। किसी के लिए रात का खाना दिनचर्या का हिस्सा हो सकता है, लेकिन किसी भूखे के लिए वही एक निवाला पूरी दुनिया की खुशी बन जाता है। चोपन नगर में पिछले एक वर्ष से संगठन इसी एहसास को अपना संकल्प बनाकर हर रात जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचा रहे…
- असनहर में 51 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गणेश पूजा महोत्सव शुरूसमाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। बभनी क्षेत्र के असनहर ग्राम पंचायत में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश पूजा समिति असनहर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य शिवेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और कन्याओं ने…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








