प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी का भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

दैनिक समाज जागरण गुन्नौर/ संभल

धनारी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रमुख महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी का भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत।

धनारी प्रथम बार पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बिजेंदर सिंह यादव का ऋषि पाल सिंह आयरन स्टोर पर क्षेत्र से एकत्र हुए दर्जनों किसान नेताओं तथा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्वागत सभा में किसान नेताओं ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत द्वारा विजेंद्र सिंह यादव को प्रदेश प्रमुख महासचिव के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त करने से संगठन को मजबूती मिलेगी विजेंद्र सिंह यादव ने प्रदेश प्रमुख महासचिव के पद पर रहते हुए काफी संघर्ष किया एवं तमाम किसानों की समस्याओं का समाधान भी कराया। विजेंद्र सिंह यादव ने किसान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है अधिकारी कर्मचारियों को ध्यान रखना चाहिए कार्यकर्ताओं से मान सम्मान से पेश आएं, उन्होंने कहा की अब सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि गांव गांव जाकर ग्राम इकाइयां गठित करें और किसानों का शोषण करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों को चिन्हित कर किसानों को न्याय दिलाएं। संगठन के पदाधिकारी जितनी मेहनत और मजबूती से कार्य करेंगे उतनी ही मजबूती से किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन टिकैत को नई दिशा दी जाएगी ईमानदार व कर्मठ संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा, ईमानदार एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को पद से भी नवाजा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन देश में ही नहीं दुनिया में सबसे मजबूत संगठन है पिछले 36 वर्षों से किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत है पिछले वर्ष 1 साल 15 दिन दिल्ली की सीमा पर चले किसान आंदोलन ने किसानों को ट्रेंड कर दिया है। संगठन में भ्रष्टाचार तथा दलाली करने वाले कार्यकर्ताओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, ईमानदार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जबर सिंह यादव, मुकेश यादव, अमर सिंह राजपूत, दुर्गपाल कुशवाहा, नरेश शर्मा, चंद्रकांत दरोगा जी, वीरू यादव, नेत्रपाल यादव, भूदेव, नवाब सिंह, संजय, अंकित, प्रदीप आर्य, योगेंद्र सिंह यादव, उमेश यादव, मनोज यादव, संजय यादव, महेश यादव, ऋषि पाल सिंह, उदय वीर यादव, लकी रस्तोगी, धर्मवीर, रामवीर सिंह यादव, युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव सहित दर्जनों किसान नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[01/07, 19:54] Pankaj Raghav: *डॉक्टर्स के बिना जीवन की कल्पना नामुमकिन :- नाज़िश नसीर ख़ान
पंकज राघव ब्यूरो संभल
दैनिक समाज जागरण संभल। ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान मे डॉक्टर्स डे के अवसर पर मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टर्स को हर साल की तरह इस साल भी सम्मानित किया गया।
इंसान की जिंदगी में डॉक्टर की अहमियत को बताते हुए ट्रस्ट के संस्थापक *नाजिश नसीर खान* ने कहाकि इंसान की जिंदगी डाक्टर के बिना अधूरी होती है,
हर किसी के जीवन में एक डॉक्टर अहम भूमिका निभाता है.डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है. दुनियाभर में विज्ञान के बल पर इंसानी जिंदगियों को बचाने वाले डॉक्टर्स सम्मान की नजर से देखे जाते हैं.डाक्टर को जीवनदानी भी कहा जाता है डॉक्टर्स के बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है दुनिया में किसान और जवान की तरह ही डॉक्टर्स भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, भारत में तो डॉक्टर्स को पूजा जाता है धरती का भगवान कहा जाता है लेकिन हिंदुस्तान में सामाजिक रूप से डॉक्टर्स को और भी ऊंचा दर्जा दिया गया है. इसे पेशे के रुप में न देखकर समर्पण और ईमानदारी से जुड़ा कार्य कह सकते हैं. जहाँ एक तरफ लोगों के लिए डॉक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और दूसरी तरफ डॉक्टर्स भी अपने मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं. ऐसे में उनका सम्मान हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिए।
अंत मे ट्रस्ट संस्थापक नाजिश नसीर खान ने डॉक्टर उस्मान,डॉक्टर काफिल खांन,सना खांन आदि को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रिज़वान ख़ान,ज़ैन पठान,मोहम्मद ज़ुबैर, नाज़िर ख़ान आदि मौजूद रहे