google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार व्यक्ति अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ले सकते हैं ऋण।*



*

*गौतम बुद्ध नगर 25 जून, 2022*

*जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशों के अनुपालन में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अंबुज कुमार ने जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्तियों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार व्यक्ति निर्माण क्षेत्र में धनराशि 50 लाख रुपए, साथ ही सेवा क्षेत्र के लिए धनराशि 20 लाख रुपए तक बैंकों के माध्यम से ऋण लेकर रोजगार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पूर्व में व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित थी किंतु अब उत्पादन से जुड़ी रिटेल शॉप/ट्रेडिंग पर ऋण के लिए बजट का 10 प्रतिशत की सीमा तक व्यवस्था कर दी गई है। पूर्व में स्थापित इकाइयों द्वारा निर्मित उत्पाद, खादी उत्पाद एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रमाणित उत्पादों के आउटलेट खोले जाने के लिए धनराशि 20 लाख तक की व्यवस्था कर दी गयी है। पूर्व में ट्रांसपोर्ट वाहनों पर भी वित्तपोषण के लिए योजना में कोई प्रावधान नहीं था किंतु अब निर्धारित लक्ष्य के अधिकतम 10 प्रतिशत अनुदान धनराशि ट्रांसपोर्ट वाहनों, कैव वैन आदि के क्रय पर व्यय की जा सकती है साथ ही पोल्ट्री, मत्स्य पालन, डेयरी, सेरीकल्चर के लिए ऋण की व्यवस्था कर दी गई है।*
*उन्होंने बताया कि यह योजना सभी प्रकार के पब्लिक सेक्टर बैंक, कॉपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं आर0बी0आई0 द्वारा नियंत्रित सभी प्रकार के शिड्यूल्ड प्राइवेट काॅमर्शियल प्राइवेट बैंकों में लागू होगी। नवीनीकृत की गई योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत-35 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को 15 प्रतिशत-25 प्रतिशत तक के मार्जिन मनी अनुदान प्रदान करने का प्राविधान है। द्वितीय ऋण के लिए 3 वर्षों के उपरांत सफल इकाइयों को विस्तार के लिए धनराशि 01 करोड़ तक का ऋण एवं 15 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।*
*उन्होंने बताया कि इच्छुक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा इस योजना से लाभान्वित होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट www.kviconline.gov.in पर जाकर pmegp e-portal पर क्लिक कर KVIB एजेंसी का चयन करते हुए आवेदन किया जा सकता है। योजना के तहत आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए साथ ही आवश्यक प्रपत्र यथा आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि अपलोड करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक ग्रामीण वह शहरी क्षेत्र के व्यक्ति योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय कक्ष संख्या 206, 207 विकास भवन सूरजपुर गौतम बुद्ध नगर में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)