google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जल पुरुष ने चलाया “पानी बचाओ अभियान #

(हरेश उपाध्याय, मनीष सूर्यवंशी) मथुरा:- मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी के पैतृक गांव सल्ल में जल पुरुष सुभाष नौहवार ने चलाया पानी बचाओ अभियान।जल पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष नौहवार अपनी टीम के साथ बैनर लेकर पहुंचे और समस्त जनता को पानी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मैं इस अभियान को पिछले 8 -10सालों से गांव-गांव घर-घर जाकर पानी बचाओ के बारे में समझा रहा हूँ। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए मैंने यह निश्चित किया था कि इस अभियान को हमेशा के लिए जारी रखूंगा। मैंने जनता के सामने अलख जगाई। व्यर्थ में पानी ना फैलाएं।इसको लेकर समझाया और कहा कि आने वाले समय में पानी की बहुत बड़ी समस्या होगी। स्कूल बाजारों में गलियों में शहर चौराहा गांव गांव जाकर पानी बचाने का अलख जगा रहे हैं। इस कार्य को वह लंबे समय करते आ रहे हैं।इस अभियान में शामिल हुए मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी,अलीगढ़ जिले के सांसद सतीश गौतम, जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार, बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा वरिष्ठ नेता पदम सिंह शर्मा, उपाध्यक्ष संजय लवानिया, सिंचाई विभाग के सुपर डेंट इंजीनियर धर्मेंद्र फोगाट, मांट तहसील के एसडीएम इंद्र नंदन तिवारी, डीपीआरओ, किरण चौधरी, भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर किरण पाल छत्तीसी के जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रवीण पाल पूर्व प्रधान दिलावर सिंह खाजपुर, एवं खंड विकास अधिकारी नौहझील ऋषि पाल सिंह,चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान नगरिया, सुशील गर्ग खैर एवं अन्य अधिकारीगण नेतागण व जनता जनार्दन का भी इस अभियान में भरपूर सहयोग व भरपूर प्यार सम्मान मिला। मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)