google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रकृति के ‘सफाईकर्मियों’ की गणना में दिखे सुखद संकेत

शहडोल 20 फरवरी। प्रकृति के सबसे कुशल ‘सफाईकर्मी’ कहे जाने वाले गिद्धों को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। 20 फरवरी से शुरू हुई गिद्ध गणना के शुरुआती रुझानों ने पर्यावरणविदों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। देश और विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बन चुके बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी तीन दिवसीय गिद्ध गणना के पहले दिन कई तरह के गिद्ध देखे गए। गिद्ध को जंगल और पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के 4 उप वन मंडलों के 9 परिक्षेत्रों की 139 बीटों में गिद्ध गणना का कार्य किया गया। इसमें लगभग 400 से अधिक फील्ड स्टॉफ ने हिस्सा लिया और करीब 60 अधिकारियों व वरिष्ठ वनकर्मियों ने मौके पर रहकर निगरानी की।


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने “खबरें अभी तक” को बताया कि इस बार गिद्धों की गणना मोबाइल ऐप (Epicollect5) के माध्यम से की जा रही है, जिससे जानकारी सीधे और तुरंत दर्ज हो रही है।
उन्होंने बताया कि गिद्ध गणना के पहले दिन क्षेत्र में राज गिद्ध, देसी गिद्ध, इजिप्शियन गिद्ध और व्हाइट ग्रिफोन गिद्ध देखे गए। उन्होंने यह भी बताया कि यह गणना अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)