फुलचांद पारित, समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, नीमडीह
चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के रुदिया पंचायत अंतर्गत दालग्राम में गुरुवार को नवनिर्मित सार्वजनिक शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में दालग्राम सहित आस-पास के महिलाओं ने 108 कलश में वामनी नदी से जल उठाकर पूरे भक्तिमय वातावरण में हर-हर महादेव के जयकारे के साथ मंदिर पहुंची। जहां उपस्थिति पंडित के द्वारा सभी कलशों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित करने के पश्चात मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा का पूजा का शुभारंभ किया गया। वहीं मन्दिर के पूजारी ने बताया की यह पूजा अगले तीन दिनों तक चलेगी। वहीं इस दौरान मन्दिर समिति के पदाधिकारी सहित विभिन्न गांव के सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा पूजन में समिल्लित होकर गांव के सुख समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं मौके पर उपस्थित चांडिल निवासी गिरीधारी कुंडू ने कहा यह अत्यंत खुशी की बात है की दालग्राम स्थित प्राचीन शिव मन्दिर का निर्माण में गांव तथा आसपास के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसका परिणाम आज मंदिर के निर्माण के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा इस प्रकार के धार्मिक अयोजन से वातावरण में शुद्धता आती है और जीवन के सभी कष्ट दुःख दूर होते हैं। उन्होंने मन्दिर निर्माण में अहम भुमिका निभाने वाले दालग्राम निवासी संदीप मण्डल सहित अन्य लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। वहीं श्री कुंडू ने गांव की उन्नति और समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से हाथ जोड़कर कामना की। मौके पर शिवराम मण्डल, शंभू सिंह, सुबोध साव, समीर तंतुबाई, चुनु साव, रमेश तंतुबाई, भीमसेन मुंडा, अमित तंतुबाई, गीता तंतुबाई, मोनिका मण्डल, नमिता मुंडा सहित सैकड़ो महिलाएं व पुरुष उपस्थित होकर धार्मिक अयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



