पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
बरही। 22 फरवरी 2026, रविवार को प्रस्तावित सनातन हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर सुनैना देवी की सूचना पर मंगलवार को भगवती मंदिर, रसोईया धमना में बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई, जिसमें 27 मातृशक्ति की उपस्थिति रही।
बैठक में ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’ का उद्घोष करते हुए भारतीय सनातन संस्कृति में नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि धर्म और संस्कृति को मर्यादित बनाए रखने में महिलाओं का योगदान सर्वोपरी रहा है।
रसोईया धमना में लगभग 550 हिन्दू परिवार निवास करते हैं। सम्मेलन गांव में आयोजित होने के कारण शत-प्रतिशत घरों से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई गई। बरही के समाजसेवी त्रिवेणी साव ने इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए सुनैना देवी, शोभा रानी, रिंकी देवी, संजु देवी और आरती देवी ने सतत कार्य करने का संकल्प लिया। शोभा रानी ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं को अपने शौर्य और कर्तृत्व के प्रदर्शन के इस अवसर का पूर्ण उपयोग करने का संदेश दिया।
संजय कुमार ने तन, मन और धन से जुटकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कल्याण मंत्रोच्चार कर बैठक का समापन किया।



