google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में सड़क हादसे के दौरान एक की मौत

ट्रक चालक फरार, परिजनों में कोहराम

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज-चंढोस मुख्य पथ पर सेहरा गांव के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मोटरसाइकिल से घर लौट रहे चाचा-भतीजा की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने सड़क पर गिरे भतीजे को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। किसी तरह गंभीर रूप से घायल चाचा ने हिम्मत जुटाकर पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सिगोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान प्रखंड के सिकरिया गांव निवासी अर्जुन सिंह के 42 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई है। वहीं, घायल चाचा दिलीप सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। स्थानीय लोगों ने पालीगंज-चंढोस पथ पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रात के समय ट्रकों की बेकाबू गति आए दिन हादसों को दावत दे रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)