यात्रा संचालन समिति की बैठक में 55 सदस्यीय तैयारी समिति का किया गया गठन: प्रवीण कुमार
जिला भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में मौजूद रहे जन संख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी
अररिया।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हिंसा हत्या एवं हिन्दू बहन बेटियों पर हुए अत्याचार के विरुद्ध आगामी 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2024 के बीच सीमा क्षेत्र में निकलने वाले हिंदू स्वाभिमान यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इस आलोक में शनिवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में जन संख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी के उपस्थिति में आयोजित यात्रा संचालन समिति की बैठक में 55 सदस्यीय तैयारी समिति का गठन कर, यात्रा के स्वागत भोजन,से लेकर आवास शोभायात्रा, सार्वजनिक सभा, मंदिरों में हवन पूजन,यातायात, सुरक्षा सहित दर्जनों अलग अलग विभाग में अलग अलग कार्यकर्ताओं की टोली को जबाबदेही सौपी गयी है।इस मौके पर बैठक में यात्रा महत्व और तैयारी पर संचालन समिति के सदस्यों संग व्यपाक चर्चा करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जहाँ पूरे उत्साह और समर्पण के साथ यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वन सभी सनातनियों से किया ।
वहीं उन्होंने कहा कि इस यात्रा की अगुवाई प्रमुख साधु संत के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगें। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष व हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के सह समन्वयक प्रवीण कुमार स्वाभिमान यात्रा संचालन समिति अररिया जिला के सदस्य,भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्यनारायण झा उप मुख्यपार्षद गौतमसाह
धर्म जागरण समन्वय के प्रदीप प्रिय,अभाविप के अजीत कुमार , विहिप के जिला संयोजक शुभम चौधरी, संतोष झा जेएसएफ के सुबोध मोहन ठाकुर, जिला मंत्री भाजपा डा सुष्मिता ठाकुर कनक लता झा,उमेश राणा, संदीप कुमार यात्रा के मीडिया प्रभारी सुकांत आदर्श आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि यह यात्रा 20 अक्टूबर की संध्या से 21 अक्टूबर के दोपहर तक यह यात्रा अररिया जिला मुख्यालय में रहेगी सदस्यों ने कहा कि यात्रा के भव्य स्वागत और प्रसिद्ध काली मंदिर में हवन पूजन के उपरांत नगर में निकलने वाले पैदल शोभा यात्रा तथा महिला कॉलेज में आयोजित होने वाले सार्वजनिक सभा को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से व्यापक जन संपर्क,अभियान हेतु तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है।
मौके पर नीरज झा,विकास मंडल, आनंद मोहन झा अंकित सिन्हा,पंकज सहनी गोपाल पासवान, कुणाल प्रियदर्शी,सहित हिन्दू स्वाभिमान यात्रा समिति के अनेकों सक्रिय सदस्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



