google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राकृतिक कृषि के प्रयोजन का हुआ प्रस्तुतीकरण

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
इकोप्रिज्म कलेक्टिव अपने क्लाइमेट एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत सब्जी उत्पादक किसानों में के बीच खेती में प्राकृतिक विधि अपनाने के लिए बेनीपुर खुर्द पंचायत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज खेत दिवस का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक खेती की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। मॉडल किसान के यहां स्थापित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर से निर्मित उत्पाद का अवलोकन कराया गया तथा इसके प्रयोग का डेमो खेत में कर दिखाया गया। कंपोस्ट खाद बनाने की प्रकिया के बारे में किसान समूह को जागरूक किया गया।किसान समूह के सदस्यों के खेत से लिए गए मिट्टी के सैंपल का टेस्ट क्षेत्र भूमि परिक्षण प्रयोगशाल वाराणसी से करा कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया।आज के कार्यक्रम का संचालन इकोप्रिज्म कलेक्टिव के प्रोग्राम एसोसिएट संजय पटेल और बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के किसान द्वारा ग्रामीण किसानो को जानकारी दी गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)