google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनुग्रह विद्यालय के प्राचार्य ने धूमधाम से मनाया दो शिक्षिकाओं का सेवा का अंतिम 60वीं बर्थडे – उदय कुमार सिंह

दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र प्रभारी मगध प्रमंडल से ब्यूरो चीफ औरंगाबाद / विश्वनाथ आनंद जिला संवादाता ,गया
औरंगाबाद (बिहार) 10 जनवरी 2023:- जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह मध्य विद्यालय की दो शिक्षिकायें क्रमशः हशमत आरा खानम व सरिता सिंह की सेवा का अंतिम 60वां जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर डीपीओ स्थापना दया शंकर सिंह ,डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अमीन सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया !विद्यालय के सभी शिक्षकगण सहित बच्चों ने भी इस अवसर पर दोनों शिक्षिकाओं को उपहार देकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया !हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि दोनों शिक्षिकाएं अगले 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रही हैं !10 जनवरी को ही दोनों का जन्मदिन की जानकारी मिलते इनके 60वें जन्मदिवस पर केक कटवाकर उत्सव मनाया गया !हशमत आरा खानम ने अनुग्रह स्कूल में लगातार तीस वर्षों से भी अधिक सेवा दी हैं !इस मौके पर उपस्थित डीपीओ स्थापना दयाशंकर सिंह ने दोनों शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी एवं केक काटने के समय उपस्थित भी रहे ! साथ ही दोनों को आश्वस्त किया कि सेवानिवृति का सभी लाभ 31 जनवरी को ही विभाग दे देगी !जन्मदिवस समारोह में उपस्थित डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अमीन सिंह ने हेडमास्टर उदय कुमार सिंह को इन दोनों शिक्षिकाओं के उनके सेवाकाल का अंतिम 60 वें जन्मोत्सव को मनाए जाने के लिए बधाई देते हुए विद्यालय परिवार के अंदर आपसी सौहार्द, एवं भाईचारा सहित सदाचार का धोतक करार दिया ! एवं उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय का समग्र विकास भी होता है !दोनों शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों को भी केक खिलाकर आशीर्वाद देते हुए सहकर्मियों के साथ धूमधाम से उत्सव के रूप में मनाया l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)