समाज जागरण, सुखेन्द्र कुमार, संवाददाता गोह प्रखंड
औरंगाबाद (बिहार) मंगलवार को गोह बाजार स्थित थाना के समीप शगनु नामक कपड़ा दुकान का उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने फीता काटकर किया। हालांकि उद्घाटन राजद विधायक भीम यादव को करना था, परन्तु वे आवश्यक कार्य के चलते नही पहुँच सकें. उद्घाटन के बाद विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि गोह बाजार भी अब तेजी से विकसित हो रहा है. उन्होंने दुकान संचालक को तरक्की की शुभकामनाएं दी, साथ ही ग्राहकों के साथ मधुर संबंध बनाकर उनकी पसंद के अनुरूप बेहतर सेवा देने की अपील की। मौके पर अमारी मुखिया रामदीप दास, डिहूरी मुखिया पप्पू यादव, दुकान संचालक मो० मोनू, साबिर सहित कई लोग उपस्थित थें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



