हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : सरस्वती मंदिर में की गई पूजा अर्चना ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद संजय गाँधी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल धनोरा-लाडवा में नवनिर्मित सरस्वती मंदिर में पंडित प्रवीन शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, माननीय प्रेस सदस्यगण, प्रधानाचार्य, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्तिथि में विशेष पूजा अर्चना कर विद्यालय के सुचारु संचालन, प्रगति तथा सबके सुख शांति के लिए प्रार्थना की । विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग ने विद्यालय के नए सत्र में किये गए विकास कार्यों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि विद्यालय के ‘मिडिल विंग’ में एयर कंडीशनर लगवाए गए ताकि विद्यार्थी अपनी पढाई पर और ध्यान दे सके । उन्होंने बताया कि विद्यालय के होनहार छात्र एलिश सैनी ने नीट यूo जीo में सफलता प्राप्त कर सरकारी कॉलेज में अपना दाखिला सुनिश्चित किया, जो निश्चित तौर पर न केवल विद्यालय बल्कि क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है । उन्होंने आगे कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक बुनियादी ढाँचे और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्कूल की स्थापना 1980 में स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश गर्ग, तत्कालीन एमएलसी, थानेसर के विधायक और उनकी टीम द्वारा धनौरा के लोगों की मदद से की गई थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को सस्ती विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करना था। स्कूल के सचिव रविंदर बंसल के अलावा, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गिल, राजन कंसल और प्रिंसिपल नरेंद्र शर्मा ने भी अनुष्ठान में भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



