राहुल कुमार गुप्ता, संवाददाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
झारखण्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव श्री राम रंजन सिंह और कोषाध्यक्ष श्री शशि कांत गुप्ता के सड़क दुर्घटना में घायल होने से सभी निजी विद्यालय संचालक सदमे में हैं। प्रदेश सह सचिव सह प्रदेश कोर कमीटी सदस्य श्री नकुल मंडल के नेतृत्व में हजारीबाग के निजी विद्यालय संचालकों का एक दल खबर सुनते ही बोकारो स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी सदस्यों ने उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ज्ञात हो कि सोमवार को पाकुड़ से रांची जाने के क्रम में पेटरवार के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उन्हें बोकारो स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल के आई सी यू में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर है। आज उनसे मिलने श्री नकुल मंडल के साथ सचिव श्री मुकेश कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष श्री विजय कुमार वर्णवाल ( गुड्डू सर ), श्री महेश शर्मा भी बोकारो पहुंचे हुए थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



