पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
बरही: शिवाजी प्रभात शाखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सनातन नववर्ष के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के मुख्य शिक्षक कुंदन कुमार द्वारा स्वयंसेवकों के संपत एवं ध्वज प्रणाम के साथ किया गया। इसके उपरांत संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कोडरमा जिला के सह शारीरिक प्रमुख प्रभु राणा ने शारीरिक गतिविधियों का संचालन किया, जबकि नंदकिशोर द्वारा सुभाषित प्रस्तुत किया गया। सह खंड कार्यवाह ने एकल गीत प्रस्तुत किया और अंत में कुंदन कुमार ने संघ प्रार्थना कराई। इस अवसर पर पूर्ण गणवेश में 42 स्वयंसेवक, 8 बाल स्वयंसेवक एवं विद्या भारती के 7 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर कोडरमा जिला के बौद्धिक प्रमुख सुबोध पांडेय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नववर्ष (विक्रम संवत) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है, जो भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के नवचेतना का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि यह दिन सृष्टि की रचना, सम्राट विक्रमादित्य के राज्याभिषेक एवं डॉ. हेडगेवार के जन्मदिवस से भी जुड़ा हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि संघ इस दिन को केवल नववर्ष के रूप में नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, एकता और राष्ट्रभक्ति के पुनर्संकल्प के रूप में मनाता है। वसंत ऋतु में आने वाला यह पर्व प्रकृति के नवजीवन, नई ऊर्जा और समृद्धि का संदेश देता है।
कार्यक्रम में त्रिवेणी साव, कृष्णा केशरी, राजेश केशरी, गुरुदेव गुप्ता, प्रदीप चंद्रवंशी, निरंजन केशरी, राजेंद्र केशरी, राहुल राणा, रजनीश पांडेय, राजू सर, कृष्ण राणा, अरविंद कुमार, पिंटू केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



