समाज जागरण
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के टीए/फण्ड शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजकुमार रैदास को दिनांक 30.08.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल रेंज, शहडोल के द्वारा कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेष जारी किया गया था। जिस पर आज दिनांक 02.09.2024 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान, अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मन्सूरी एवं एसडीओपी अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के द्वारा स्टार लगाकर कार्यवाहक सउनि के पद पर पदोन्नत कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर डीएसपी(एम) श्री एन.एस.ठाकुर, मुख्य लिपिक श्री राम सिंह उईके, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री विनोद दुबे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थिति रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



