बैठक में डॉक्टर सुफियान कैसर, डॉक्टर प्रद्योत रंजन, डॉक्टर हर्षवर्धन, डॉ रविरंज एवं डॉ रवि राज मोहित.द्वारा ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति किये जाने का मामला सामने आया -प्रखंड़ प्रमुख।
दैनिक समाज जागरण अनिल कुमार ब्यूरो चीफ औरंगाबाद (बिहार )
औरंगाबाद (बिहार ) 2 7 सितंबर 2022:- लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण समिति की बैठक रेफरल अस्पताल कुटुंबा में पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी की अध्यक्षता व प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में दिनांक 27/09/2022 को किया गया। बैठक के दौरान कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत संचालित होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जायजा लिया गया।
इस दौरान डॉक्टर सुफियान कैसर, डॉक्टर प्रद्योत रंजन, डॉक्टर हर्षवर्धन, डॉ रविरंज एवं डॉ रवि राज मोहित द्वारा ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति किये जाने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत वरीय अधिकारी से करने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया। तथा जेनरिक दवा दुकान पर जेनरिक दवा ही बीके व सही रेट पर मिले इसका निगरानी चिकित्सा पदाधिकारी को रखने का निर्देश समिति के द्वारा दिया गया. साथ ही सभी कर्मी का बायोमेट्रिक सिस्टम से ही उपस्थित बनवाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया।
रेफरल अस्पताल कुटुम्बा में एक भी ड्रेसर नहीं होने तथा स्वास्थ केंद्र चोरहा, जीवाबीघा, देउरा, चौखड़ा एवं चकूआ मे anm का पोस्टिंग नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहा हैं.। जिसकी शिकायत जिला पदाधिकारी से कर जल्द ही समाधान करलेने की बात प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने कहा। आगे उन्होंने कहा की यदि कोई भी कर्मी अपना दायित्व को सही से नहीं निभाता है या अनुशासन हीनता की बात सामने आता है तो उसे कदापि बर्दास्त नहीं किया जायेगा. और इसकी शिकायत विभाग में किया जायेगा।
क्योंकि यह अस्पताल इस प्रखंड के गरीब गुरबो की उम्मीद का किरण है इसलिए आज जो हमारे पास सिमित संसाधन है उसमे ही बेहतर कार्य हो इसका प्रयास हम सबों को मिलकर करना होगा तभी कुटुम्बा प्रखंड के चिकत्सा सेवा बेहतर हो सकता है । इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी नागेंद्र शर्मा, पंचायत समिति चंद्रशेखर सिंह, सदस्य रामाकांत सिंह, साकेत कुमार, मैनेजर दीपक कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।
- किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्स
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित… - एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंप
दैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय… - नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित
दैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को… - दुःख की घड़ी में परिवार का सहारा बना भगवा क्लब, श्राद्ध कर्म हेतु राशन सामग्री देकर की सहायता
दैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर सामाजिक सेवा एवं मानवीय कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले भगवा क्लब ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानगो के संकोशाई रोड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय माणिक मानता के परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। क्लब… - तिलक समारोह में पत्रकार की बाइक चोरी, राजगढ़ थाने में दी तहरीर।
समाज जागरण मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र में पत्रकार की बाइक चोरी होने से पत्रकार ने राजगढ़ थाने में तहरीर। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार मिश्रा रामपुर 38 गांव थाना राजगढ़ निवासी 19 जून को तिलक समारोह में सम्मिलित होने गए हुए थे। तिलक समारोह निकरिका मे सम्मिलित होकर जैसे ही वहां से वापस आए…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



