चान्दन/बांका, चांदन प्रखंड के दुर्गा मंदिर में हर साल की भांति इस वर्ष 26 सितंबर सोमवार से नवरात्र पूजा प्रारंभ हो गई है। इसे लेकर प्रखंड क्षेत्र के घर- घर में मां दुर्गा का विराजमान कराया गया है। ज्ञात हो कि मां के स्वरूपों का पूजा पूरी विधि व्यवस्था के साथ चांदन दुर्गा मंदिर में नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना प्रारंभ हो चुकी है।
इसको लेकर चांदन दुर्गा पूजा समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। चांदन बाजार सहित दुर्गा मंदिर के आसपास सहित सभी मोहल्ला में लाइटिंग व्यवस्था पूजा समिति द्वारा किया जा रहा है ।एवं मां दुर्गा के मंदिर परिसर में भव्य पंडाल सजाने का काम कारीगरों द्वारा जोर शोर किया जा रहा है। मां के नौ दिनों तक चलने वाले पूजा की तैयारी के लिए चांदन बाजार में रविवार से ही लोग खरीदारी में जुट गए हैं। बाजारों में नवरात्र को लेकर जगह- जगह लाइटिंग एवं लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे चान्दन बाजार में नवरात्र को लेकर काफी आकर्षक दिखाई दे रहे हैं।
बाजार में हर तरफ चुनरी नारियल मिठाई सहित अन्य पूजन सामग्री की काफी लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। चांदन प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में नवरात्र को लेकर काफी उत्साहित हैं। कोरोना के चलते पिछले दो साल से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन नहीं होने से इस बार दुर्गा पूजा में काफी भीड़ लगने की भी उम्मीद लग रही है। चांदन दुर्गा मंदिर में चांदन प्रखंड के हर क्षेत्र से महिलाएं एवं पुरुष पूजा अर्चना एवं पाठा बलि के लिए आते हैं।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे एवं सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार पूजा समिति के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। मेले में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक की भी पूरी सहयोग रहने के कारण यहां पर पूरी शांति माहौल में दुर्गा पूजा मनाया जाता है। चान्दन दुर्गा मंदिर के आचार्य लाल मोहन पांडेय ने बताया कि यहां पर हर रोज महिलाएं एवं पुरुष मां की पूजा अर्चना के लिए आते हैं लेकिन नवरात्रि में मां की आराधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है एवं नौ दिनों तक पूजा-अर्चना करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है मां उन पर हमेशा कृपा बनाए रखती है।
- भरत तिवारी प्रकरण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, यूपी के कई जिलों में सौंपा ज्ञापन
समाज जागरण: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के पदाधिकारियों ने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर उनकी हत्या की गई है।… - किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्स
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित… - एसएसपी कार्यालय से 50 मीटर दूर चली गोली, साकची में युवक की फायरिंग से मचा हड़कंप
दैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर शहर के व्यस्ततम और संवेदनशील इलाकों में शामिल साकची थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक ने सरेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना एसएसपी कार्यालय… - नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी के रोटारेक्ट क्लब का वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” संपन्न, उत्कृष्ट सदस्यों को किया गया सम्मानित
दैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर नेताजी सुभास यूनिवर्सिटी (एनएसयू) के रोटारेक्ट क्लब द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह “द लास्ट फॉल इन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब के सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को… - दुःख की घड़ी में परिवार का सहारा बना भगवा क्लब, श्राद्ध कर्म हेतु राशन सामग्री देकर की सहायता
दैनिक समाज जागरण 20.06.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर सामाजिक सेवा एवं मानवीय कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले भगवा क्लब ने एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानगो के संकोशाई रोड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय माणिक मानता के परिवार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। क्लब…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



