google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*पुनपुन महोत्सव टंडवा में शहीद थानाध्यक्ष की माता का सम्मान*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा में आयोजित पुनपुन महोत्सव में तत्कालीन टंडवा थानाध्यक्ष शहीद थानाध्यक्ष अजय कुमार की माता तारा देवी का मंच पर अंग वस्त्र, बुके और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद थानाध्यक्ष के कार्यकाल को याद किया गया और उनकी शहादत को नमन किया गया ।


गौरतलब है कि नबीनगर से टंडवा लौटने के दौरान नक्सलियों ने नबीनगर के उत्तर कोयल नहर के समीप पुलिस जिप को बम से उड़ा दिया था, जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित आठ पुलिस कर्मी की जान गवानी पड़ी थी। शहीद अजय कुमार की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)