आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रेमी रवि कुमार की गिरफ्तारी की मांग।
राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ के चेडरा की 20 बर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।जिसके विरोध में विष्णुगढ़-गोमिया एसएच स्थित करंज मोड़ पर युवती के परिजनों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया।जानकारी पाकर मौके पर सदलबल पहुंचे अंचलाधिकारी नित्यानंद दास एवं पुलिस पदाधिकारी के प्रभाव से सड़क जाम हटा लिया गया।बताया जा रहा है कि युवती का विष्णुगढ़ के ढ़गरटोली के युवक रवि कुमार के साथ प्रेम प्रसंग पिछले दो साल से चला आ रहा था।
बात शादी तक पहुंची। बाद में शादी करने से युवक मना कर दिया। जिससे हताश होकर युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।जिसके विरोध में परिजनों ने करंज मोड़ को जाम कर दिया। जाम हटाने पहुंचे अंचलाधिकारी श्री दास ने जाम कर रहे परिजनों एवं ग्रामीणों को युवती की आत्महत्या करने पर विवश करने वाले दोषियों पर सख्त कारवाई किए जाने का भरोसा दिया।जिस पर जाम हटा लिया गया
थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि इस संबंध में तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। खुद हजारीबाग जाकर युवती के परिजन द्वारा वहां दर्ज कराए बयान लाकर विष्णुगढ़ थाने में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। जल्द आरोपित गिरफ्त में होंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



