google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंजाबी खत्री समाज ने रिफ्यूजी/शरणार्थी व पाकिस्तानी बोलने पर रोक लगाने के लिये विशेष एक्ट बनाने की मांग को लेकर विधायक जोगीराम सिहाग को ज्ञापन सौंपा


हिसार, (राजेश सलूजा ) समस्त पंजाबी खत्री समाज हिसार द्वारा मुख्य विस्तारक सुदर्शन कुमार मिनोचा की अगुवाई में बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग को ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई है कि पंजाबी समाज के लोगों को रिफ्यूजी/शरणार्थी व पाकिस्तानी बोलने पर रोक लगाई जाए और इसके लिये विशेष एक्ट बनाया जाये। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि हमारे देश भारत को 1947 में आजादी मिली। हमें अपने ही देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्सों में स्थानांतरित किया गया।

उस समय की सरकार ने हमारी शरणार्थी शिविरों में रहने की व्यवस्था की। अपने ही देश में हम शरणार्थी/ रिफ्यूजी व पाकिस्तानी कहलवाए गए जबकि हमारे लोगों को लाखों की संख्या में अपने धर्म को बचाने के लिए अपने घर-बाहर धन-दौलत सब कुछ छोडऩा पड़ा। इस त्रासदी में हमारे लाखों लोगों को शहादत देनी पड़ी। समस्त पंजाबी खत्री समाज की कार्यकारिणी द्वारा विचार विमर्श कर फैसला लिया गया कि हम हरियाणा विधानसभा क्षेत्र के सभी 90 विधायकों को पंजाबी समुदाय के लिए अशोभनीय टिप्पणी जिसमें रिफ्यूजी/ शरणार्थी व पकिस्तानी कहने पर रोक लगाए जाने के बारे एससी एसटी एक्ट की भांति देश में एक एक्ट बनाने सम्बंधी मांग को विधानसभा में उठाया जाए और विधानसभा से पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाए।

हमारा हरियाणा विधानसभा के सभी सम्मानित विधायकों से नम्र निवेदन है कि इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से विधानसभा में उठाया जाए ताकि हमारे समाज के लोगों का सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिल सके। मुख्य विस्तारक सुदर्शन कुमार मिनोचा के नेतृत्व में उनके साथ डॉ. वैभव बिदानी, सर्व खत्री समाज के प्रधान गगन ओबरॉय, सुभाष मखीजा, नरेन्द्र कालड़ा, राकेश आर्य, अमित धवन, अशोक पहव, राजीव मेहता, पंकज नंदा, हमंत नागपाल आदि शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)