समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर के आर.टी. कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय परिसर में सुबह से ही कृष्णमय माहौल देखने को मिला। प्ले ग्रुप से कक्षा द्वितीय तक के नौनिहाल राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे।
सिर पर मोरपंख और हाथ में बांसुरी लिए नन्हे कान्हा और राधा बने बच्चों ने सबका मन मोह लिया।कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने बांसुरी और राधा-कृष्ण के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। वहीं कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं और उनमें आत्मविश्वास व सहयोग की भावना विकसित करते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



