google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कपसेठी चौराहे के समीप बजबजा रहा कचरा

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी चौराहे के समीप महीनों से जमा कचरे का ढेर स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते कचरे के ढेर के बीच पानी जमा हो गया है। इससे आसपास का वातावरण दुर्गंध से सराबोर है और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में दुकानदारों और आसपास रहने वाले लोगों को डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सताने लगा है।


चौराहे से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कचरे की सफाई और जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)