google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुल्लभछड़ा मॉडल अस्पताल में कई महीनों से Rabies व Tetanus वैक्सीन उपलब्ध नहीं

आम जनता परेशान, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

श्रीभूमि, संवाददाता।
श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित दुल्लभछड़ा मॉडल अस्पताल में लंबे समय से रेबीज (Rabies) एवं टेटनस (Tetanus) वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जानवरों के काटने या चोट लगने की स्थिति में तत्काल टीकाकरण की आवश्यकता होती है, किंतु अस्पताल में वैक्सीन न होने के कारण वे मजबूरी में बाजार से महंगे दामों पर दवा खरीदने को विवश हैं। आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण बन गया है।

जागरूक नागरिकों ने जिला संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक सहित संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

प्रभावित लोगों ने कहा कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य व्यवस्था का मामला है, इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र संज्ञान लेकर दुल्लभछड़ा अस्पताल में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। समय पर वैक्सीन मिल जाए तो कई जानें बचाई जा सकती हैं। इसलिए आम जनमानस उम्मीद कर रहा है कि शासन-प्रशासन इस दिशा में तत्काल कदम उठाएगा और नि:शुल्क उपचार में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)