शुक्रवार को एकादशी के प्रभातफेरी में जमकर उड़ायी गयी अबीर-गुलाल
ज्ञान दास गुप्त
ड्रमंडगंज(मीरजापुर)।विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगभरी एकादशी के प्रभातफेरी में शुक्रवार को जमकर अबीर-गुलाल उड़ायी गयी।रंगभरी एकादशी के प्रभातफेरी में राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की जोड़ी भी अबीर-गुलाल से सराबोर होते भक्तों के साक्षी बने। इसी के साथ ड्रमंडगंज क्षेत्र में होली का शुभारम्भ भी हो गया।रंगभरी एकादशी पर सुबह लगभग छः बजे श्रीरामलीला मैदान स्थित शिव-पार्वती के मंदिर पर एकादशी समिति के सदस्य एकत्रित होकर राधा-कृष्ण और शिव पार्वती का पूजन-आरती कर प्रभातफेरी की शुरुआत की ।

देखते ही देखते प्रभातफेरी में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा ।भजन के साथ ही भक्तगण एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाते चल रहे थे। सभी मंदिरों पर प्रभातफेरी में शामिल भक्तों ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।सेवटी नदी के किनारे स्थित मां दुर्गा के मंदिर पर भक्तगणों ने जमकर डांस किया। रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों ने डांस किया।

कल्याण दास केशरी,लवकुश केशरी,अनुज केशरी,विजय पाल,बैजू केशरी,रामायण,सुरेन्द्र कुमार गुप्त,ज्ञान दास गुप्त,हजारी लाल केशरी,कैलाशनाथ केशरी,देवहट के प्रधान कौशलेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों सनातन प्रेमी प्रभातफेरी में साथ-साथ चल रहे थे।अंजनी कुमार सोनी ने भक्तों को प्रसाद का वितरण कर सभी भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।लवकुश केशरी ने कहा कि रंगभरी एकादशी की तरह ही होली का बारात भी गुरुवार को निकाला जायेगा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



