google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राहिल राज बनाए गए युवा राजद के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष*


समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 8 मई 2023 :-झारखण्ड युवा राजद ने अपने प्रदेश कमिटी का विस्तार किया है। पलामू से राजद के युवा चेहरा, युवाओं के बीच लोकप्रिय, पाटन छतरपुर विधानसभा के तेज तर्रार नेता इंजीनियर राहिल राज उर्फ प्रकाश राम को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राहिल राज ने प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव जी और युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव जी का बहुत बहुत आभार प्रकट किया है की इस पद के काबिल समझा है।
राहिल राज ने झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद कहा की जिस जिम्मेवारी से प्रदेश कमिटी में हमे इस पद को नवाजा है उनके उम्मीद पर हमेशा खरा उतरूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा,युवा अध्यक्ष केदार यादव, विजय रविदास,मुकेश मेहता,सतेंद्र यादव,चंदन तिवारी,उपेंद्र मेहता,संतोष यादव,लॉलेश यादव,मुस्ताक अहमद,अरुण मेहता,निरंजन यादव,फैजुल हक रशीद,कैलाश यादव,साहिल साहनी,प्रमोद यादव,धनवंत चौधरी,देववंश मांझी,विजय राम,विश्वनाथ राम घूरा,राजेश रौशन,सम्मी अहमद आदि ने टेलीफोन के माध्यम से बधाई दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)