(मन्नू शर्मा पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)
नई दिल्ली,2 जून :राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार) बोर्ड के सदस्य व भारतीय व्यापार मंडल( रजि) पंजाब के प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा ने जैतो के उद्योगपति राजेश जिंदल को भारतीय व्यापार मंडल पंजाब का उप प्रधान नियुक्त किया है। जबकि गगनदीप सिंगला गीजीवाला को जिला फरीदकोट इकाई का प्रधान नियुक्त किया है। गगनदीप सिंगला को भारतीय व्यापार मंडल जिला फरीदकोट के पदाधिकारी व कार्यकारिणी बनाने का अधिकार भी दिया गया है।
राजेश जिंदल व गगनदीप सिंगला की नियुक्ति पर विभिन्न राजनीतिक दलों, पार्षदों,धार्मिक, सामाजिक, शिक्षाण प्रतिनिधियों के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल, पंजाब के पूर्व चीफ पार्लियामेंट सचिव मनतार सिंह बराड़, पंजाब मार्कफैड के पूर्व डायरैक्टर गुरतेज सिंह ढिल्लों, मारवाड़ी सभा के अध्यक्ष व आढ़ती राज कुमार गर्ग राजू भाई,नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगला, राकेश रोमाना, कुलभूषण जट्टा माहेश्वरी , भूषण रोमाना, भूषण भांजा,पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश चीफ मीडिया एडवाइजर रघुनंदन पराशर, मन्नू गोयल, विक्की सिंगला भट्ठे वाले,धीरज लोहे वाला,प्रवीण बांसल, रमेश मोंगा,श्री श्याम सेवा मंडल के प्रधान टीनू शर्मा भारद्वाज,भारत विकास परिषद के पूर्व प्रधान उमाशंकर शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र माहेश्वरी, पूर्व पार्षद जीतू बांसल,आदि ने भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव अनेजा द्वारा इन नियुक्तियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सही फैसला लिया है।इन व्यापारियों का क्षेत्र में हर वर्ग में अपना निजी असर रसुख है जिससे व्यापार मंडल और मजबूत होगा। नैशनल ट्रेडर्स वैलफेयर बोर्ड के सदस्य व भारतीय व्यापार मंडल पंजाब के अध्यक्ष राजीव अनेजा राजेश जिंदल व गगनदीप सिंगला का मंडल में शामिल होने का स्वागत करते हुए। उनके साथ व्यापारी रिषी पोदार व भूषण भांजा व अन्य।



