google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*राज्य स्तरीय खो – खो प्रतियोगिता होगी जगन्नाथ धाम सिलवार में-

राज्य भर की 48 टीमें भाग लेगी । अंडर 14 खो – खो प्रतियोगिता होगी । प्रतियोगिता छः  जून 2025 से शुरू होगी ।
मिंटू कुमार संवाददाता समाज जागरण हजारीबाग सदर । सदर प्रखंड के जगन्नाथ धाम सिलवार में बने स्टेडियम में राज्य स्तरीय अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है। प्रतियोगिता डे- नाइट होगी। इस प्रतियोगिता में राज्य की 48 टीमें भाग लेगी । खिलाड़ियों को रहने की व्यवस्था सिलवार पॉलिटेक्निक कॉलेज में की गई है।  डे – नाइट प्रतियोगिता होने के कारण स्टेडियम में चारों तरफ लाइट लगाने का काम चल चल रहा है । खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास हो रहा है। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है । खेल का अभ्यास भी चल रहा है । खो-खो प्रतियोगिता से जुड़े पदाधिकारी इसके लिए लगे हुए हैं । राज्य खो-खो संघ के राज्य महासचिव संतोष प्रसाद, हजारीबाग खो-खो संघ के अध्यक्ष करण जायसवाल, जिला सचिव आलोक कुमार सहित व्यवस्थापक कमिटी के राजेश गोप, पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक, शैलेश यादव, स्थानीय मुखिया रुकमणी देवी, पूर्व मुखिया महेंद्र राम, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश देव और अन्य लोग व्यवस्थापक कमिटी में रहकर प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होने के कारण सिलवार और आसपास के लोग उत्साहित  हैं। यह जानकारी व्यवस्थापक कमेटी सदस्य  शैलेश यादव ने दी ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)