google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा तापीय परियोजना में आयोजित सात दिवसीय योग कार्यशाला संपन्न*

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील/ दैनिक समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र l इंडियन योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के चेयरपर्सन  पीयूष कांत मिश्रा एवं सेक्रेटरी अमित गर्ग तथा पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह एवं सचिव आशीष टंडन के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित अभियान के अंतर्गत आकांक्षा राव, इंडियन योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर जिला प्रभारी सोनभद्र द्वारा ऑफिसर्स क्लब अनपरा तापीय परियोजना में  26 मई से चल रहे सात दिवसीय योग कार्यशाला का समापन रविवार को किया गया l जिसमें महिलाओं को आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार, सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न प्रकार के आसन तथा प्राणायाम और ध्यान कराया गया। आकांशा राव ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की एक कला और विज्ञान है। ‘योग’ शब्द संस्कृत मूल ‘युज’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘जुड़ना’ या ‘जोड़ना’ या ‘एकजुट होना’। योग शास्त्रों के अनुसार योग का अभ्यास व्यक्तिगत चेतना को सार्वभौमिक चेतना के साथ जोड़ता है, जो मन और शरीर, मनुष्य और प्रकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है।  कार्यशाला में ज्योतिपुंज महिला मंडल अनपरा तापीय परियोजना की अध्यक्ष सुमन कटिहार, उपाध्यक्ष रीना चतुर्वेदी तथा किरण चौधरी, सचिव अभिलाषा यादव तथा अन्य महिलाएं उपस्थित हुई। कार्यशाला में करीब 50 महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)