प्रयागराज। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
शोभा यात्रा का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी ने आरती कर किया। यात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां, विशाल ध्वज, डीजे-बैंड और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत मधुराम शरण ने अपने संबोधन में समाज में जागरूकता और एकता पर बल दिया। वहीं, प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को मजबूत करना चाहिए।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी, सह गो-रक्षा प्रमुख लवलेश बंजरगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शोभा यात्रा के संयोजक शुभम कुशवाहा रहे, जबकि कार्यक्रम में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, शशांक जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, अमित मिश्रा, नीरज केसरवानी, रामजी गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पूरे उत्साह में नजर आए।
📌 संपादकीय नोट:
धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
RamNavami, #JaiShriRam, #ShobhaYatra, #SanatanDharma, #VHP, #BajrangDal, #NoidaNews, #HinduFestival, #RamNavami2026, #ReligiousEvent, #IndiaNews, #HinduUnity
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



