समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी ।
अखिल भारतीय मनीषी परिषद, संगठन विस्तार एवं राष्ट्रोत्थान हेतु महत्वपूर्ण बैठक कोइरीपुर स्थित कपिलनारायन पांडेय के आवास पर संपन्न हुई।
बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता, बौद्धिक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज एवं राष्ट्र हित के विभिन्न विषयों पर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से दिवाकर द्विवेदी राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय मनीषी परिषद,हरिश जी प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कपिल नारायण पाण्डेय जिलाध्यक्ष वाराणसी,अखिल भारतीय मनीषी परिषद ने राष्ट्रीय हितों को लेकर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।साथ ही 5 अप्रैल को अंजलि वाटिका चितईपुर में होने वाले ‘मधुमंगल महोत्सव’ पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने भारतीय मनीषी परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, समाज में बौद्धिक जागरण, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



