रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म , टीएमएच में बच्चा पैदा हुआ तब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर



नागेन्द्र कुमार, ब्यूरोचीफ, दैनिक समाज जागरण, पूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर । गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की मामला प्रकाश में आयी है। दुष्कर्म कई महीने पहले हुआ । घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मां ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। जहां किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। टीएमएच में बच्चा पैदा होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस किशोरी के रामदेव बागान स्थित घर गई। वहां उसकी मां से पूछताछ की। लेकिन उसकी मां कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि किसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस रविवार को मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को किशोरी की मां का बयान लिया गया है। पुलिस के लिए यह एक बड़ा मामला है कि परिजन जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद उसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना है। पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)