google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सखी वेलफेयर फाउण्डेशन की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन


प्रीति अध्यक्ष, अर्चना महासचिव व सरला चुनी गयीं कोषाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ समाज जागरण-जौनपुर

जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक जीतापट्टी, मरदानपुर में स्थित कार्यालय पर हुई जहां वर्ष 2023-24 के लिए संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से फाउंडेशन के सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रीति गुप्ता को अध्यक्ष, सखी अर्चना सिंह को महासचिव तथा सखी सरला माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। इसके बाद संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि नारी विकास की संचेतना से ओत—प्रोत सखी वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों की कर्मठता के कारण संस्था अपने सार्थक सामाजिक गतिविधियों को सतत आगे बढ़ा रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी नारी सशक्तिकरण एवं उनके आत्मविकास व आत्मनिर्भरता के लिए सदा प्रयासरत रहेगी। फाउंडेशन की गठित नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष स्वर्णिमा जायसवाल, तसनीम जैदी, चेतना साहू, रजनी साहू, संस्था निदेशक ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, शर्मिला सिन्हा, सह सचिव सुजाता जायसवाल, सह कोषाध्यक्ष पिंकी जायसवाल, पीआरओ शीला राय चुनी गयीं। साथ ही सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में शिल्पी जायसवाल, उमा गुप्ता, विभा साहू, मीनू बरनवाल और मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में विजयलक्ष्मी यादव को सर्वसम्मति से दायित्व दिया गया। बैठक का संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया। अन्त में आभार तूलिका श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)