संवाददाता | दैनिक समाज जागरण नोएडा: राष्ट्रीय सेवा समर्पण ट्रस्ट के स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा ठिठुड़ती सर्दी से बचाव के लिए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े, स्वेटर, जैकेट, जूते तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र नंदा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा समर्पण ट्रस्ट समय-समय पर गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों के लिए सेवा कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ट्रस्ट इसी उद्देश्य से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।
धर्मेंद्र नंदा ने जानकारी दी कि ट्रस्ट की शाखाएं मथुरा, मऊ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, हापुड़, गढ़ (उत्तराखंड), राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के भोपाल सहित कई स्थानों पर कार्यरत हैं, जहां नियमित रूप से गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता की जाती है।
इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट की राष्ट्रीय टीम के उपाध्यक्ष आशा पोद्दार, मधु चौधरी, महामंत्री विजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष निमिषा नेगी, संयोजक मनोज कटारिया, मंत्री ऊषा थापा, जिला नोएडा उपाध्यक्ष पल्लवी राय, अंजू चौहान, मंत्री गुड़िया भदोरिया, मंजू एवं रजनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कपड़ों और राहत सामग्री के वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।
ट्रस्ट के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



