google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुकड़ू में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली रथ यात्रा

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र कुकड़ू में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, और पूरे इलाके में भक्ति भाव का माहौल बना रहा।

रथ यात्रा की शुरुआत स्थानीय मंदिर परिसर से हुई, जहाँ पूजा-अर्चना और धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ को रथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद रथ को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रस्सी खींचकर मुख्य मार्गों से होकर निकाला। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों और प्रसाद से भगवान का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद् के उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ माझी साव उपस्थित हुए, उन्होंने कहा कि रथ यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, और इसमें भाग लेना गौरव की बात है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, ग्रामीणों और स्वयंसेवकों का सहयोग सराहनीय रहा।

मौके पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में यात्रा संपन्न हुई।

स्थानीय निवासी मनोज़ कुमार मछुआ ने कहा, “रथ यात्रा हमारे क्षेत्र की पुरानी परंपरा है। इस बार भी हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया और यह बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)