google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बागबेड़ा के “जूनियर गोविंदा” रत्नाकर पात्रो बन रहे हैं युवाओं की पहचान

संवादाता परमवीर पात्रों दैनिक समाज जागरण
पूर्वी सिंहभूम:बागबेड़ा (जमशेदपुर)।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की हूबहू स्टाइल, डांस और एक्सप्रेशन के लिए पहचाने जाने वाले रत्नाकर पात्रो, जिन्हें लोग प्यार से “जूनियर गोविंदा” कहते हैं, आज बागबेड़ा क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।


रत्नाकर पात्रो अपने अनोखे अंदाज़, जबरदस्त डांस मूव्स और गोविंदा जैसी अदाओं के कारण स्थानीय कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और युवाओं के बीच खास पहचान बना चुके हैं। उनकी वीडियो क्लिप्स और परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि रत्नाकर पात्रो में एक सच्चे कलाकार की झलक मिलती है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने हुनर के दम पर अलग पहचान बनाई है। बागबेड़ा जैसे क्षेत्र से निकलकर कला के क्षेत्र में नाम बनाना कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहा है।


“जूनियर गोविंदा” का सपना है कि वे बड़े मंच तक पहुंचकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे बागबेड़ा और जमशेदपुर का नाम रोशन करें। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर सही मंच और अवसर मिला, तो रत्नाकर पात्रो भविष्य में और भी बड़ी पहचान बना सकते हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)