विजय कुमार अग्रहरी/ ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
सोनभद्र। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले रवि सिंह की शानदार उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने उनके आवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। हिण्डालको कॉलोनी रेणुकूट में मंत्री के आगमन से उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि रवि सिंह की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और भविष्य में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह सहित कई अधिकारीगण और गणमान्य लोग मौजूद रहे हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीतकर भारत, उत्तर प्रदेश और सोनभद्र जिले का गौरव बढ़ाया है आयोजित इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रवि सिंह ने अपनी मेहनत, अनुशासन और वर्षों के निरंतर अभ्यास के दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। विशेष बात यह रही कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित क्वान की डो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ।
रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे रेणुकूट में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के मंत्री जी के आगमन को लेकर हिण्डालको कॉलोनी में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग रवि सिंह को बधाई देने पहुंचे। कॉलोनी में ऐसा माहौल बन गया जैसे कोई बड़ा उत्सव हो रहा हो। लोगों की भीड़ और वाहनों की लंबी कतारों से पूरा क्षेत्र जश्न के रंग में नजर आया। रवि सिंह की इस उपलब्धि से रेणुकूट और सोनभद्र के खेल प्रेमियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



