समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया प्रखंड संवाददाता नौडीहा बाजार
पलामू (झारखण्ड ) 7जुलाई 2024:नौड़ीहा बाजार प्रखंड के मायापुर निवासी छठन राम के आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम मे रविदास विकास समिति के अध्यक्ष रामगोविंद राम शिक्षक, संरक्षक जुदागीर राम शिक्षक, सचिव कृष्णा कुमार रवि,विजय कुमार रवि,पत्रकार विश्वप्रेम कुमार – विनय कुमार ,पंचायात समिति सदस्य शत्रुधन साव ने चित्रों पर पुष्प अर्पित किया। मौक़े मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के अनिल कुमार शिक्षक व पंचायत समिति सदस्य शत्रुधन साव मौजूद थे। कार्यक्रम बौद्ध पद्धति से एक दिवसीय आयोजन किया गया। बौद्धाचार्य समाज सेवी अजय कुमार व शिक्षक लल्लू राम ने संपन्न कराया। वही पर रविदास विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामगोविंद राम शिक्षक ने कहा कि एक दिवसीय व बौद्ध पद्धति से कराने पर बल दिया और उन्होंने यह भी बताया कि श्राद्ध कार्यक्रम एक मनुवादी व्यवस्था से दूर कर श्रद्धांजलि मे बदलाव करने की बात कहा। रविदास विकास समिति ने उनकी पत्नी के नगद दो हजार रुपये नगद सहानुभूति प्रदान किया। मौके पर बासुदेव राम शिक्षक, समाज सेवी उमेश कुमार, उपेंद्र कुमार, अनिल राम, सुनील कुमार नीरज, अनिल कुमार शिक्षक समेत जन प्रतिनिधि के काफी संख्या मे महिलाये मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



