शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सेवा पूर्ण कर चचकी कुलपति एवं संरक्षक सदस्य इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया प्रो. कल्पलता पाण्डेय को विश्वविद्यालय परिसर में रेड क्रॉस टीम बलिया ने दी भावभीनी विदाई दी। नवागत कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता का स्वागत भी किया।
जेएनसीयू और संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संगठन (जनकुआक्टा) के द्वारा इस समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।
निवर्तमान कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय अपने संबोधन में बहुत भावुक दीखीं बार बार आंखें नम हो जा रही थीं। अपने कार्यकाल की स्मृतियों को उन्होंने साझा किया। कहा मैंने इस विश्वविद्यालय को अपने एक परिवार के रूप में देखा है। उन्होंने रेडक्रॉस टीम को सम्मान के लिए सहृदय हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि मैं रेडक्रास टीम बलिया के लिए हमेशा समर्पित रहूंगी जब भी मेरी आवश्यकता होगी मैं हाजिर रहूंगी। उन्होंने ने रेड क्रॉस के साथ किए गए कार्यों को साझा किया। यह भी कहा कि रेडक्रॉस बलिया बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, मुझे जब भी मौका मिलेगा मैं आऊंगी। इस अवसर पर नवागत कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने रेडक्रॉस बलिया के कार्यों की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि वो हमेशा रेड क्रॉस टीम बलिया के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर रेडक्रॉस के उप सभापति विजय कुमार शर्मा, जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ पंकज ओझा, अनुपम सिंह, रविशंकर तिवारी आदि पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



