समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने आज गुरुवार को मुनारी बाजार में कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार पीएम नरेंद्र मोदी के गरीबों, युवाओं ,किसानों व महिलाओं सहित आमजन की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। मध्यम आयवर्ग की आय बढ़ाने के लिए अवसर खोल रही है। जीएसटी सुधार के सम्बंध में पीएम का वादा पूरे देश मे लागू किया गया है। इसमें 390 वस्तुओं पर करों में ऐतिहासिक कमी की गई है। किसान कृषि उपकरण व उर्वरक क्षेत्र में जीएसटी कमी से उत्साहित हैं और अब आम नागरिकों को वाहन खरीदने के लिए नही सोचना पड़ेगा। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी उत्पादों को ही लोग अपनाएं।
‘ घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार’ के पत्रक को मुनारी बाजार में 500 लोगों व व्यापारियों से जीएसटी के बारे में भी चर्चा किया। तथा पत्रक को दुकानों पर विधायक त्रिभुवन राम ने स्वयं चिपकाया। जीएसटी उत्सव कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।
इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘बीरू’,जिला पंचायत सदस्य अंजनी नन्दन पांडेय, लक्ष्मण सिंह मण्डल अध्यक्ष चौबेपुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामजी मौर्य,
चोलापुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ,राजेश सिंह’ जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह ,अशोक पांडेय,मनोज सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष चोलापुर शिवाजी सिंह, मोहन बाबू तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



