google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधायक त्रिभुवन राम ने प0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
अजगरा विधानसभा क्षेत्र के गोसाईपुर मोहाव में बूथ संख्या 205 अंतर्गत स्थित प0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिन पर आज गुरुवार को उनकी प्रतिमा पर पूरे समूह के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित
किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ केहन विचारक और दार्शनिक थे। प्रखर राष्ट्रवादी,उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवम हम सबके पथ प्रदर्शक रहे उन्हें भुला पाना कठिन है। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से राष्ट्रीयता में चमक व जागरण बनी हुई है। गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन मे खुशहाली देखना उनकी सपना रही।
इस कार्यक्रम में रामप्रकाश ‘बीरू’आशुतोष मिश्रा, अरुणेंद्र सिंह,अपरबल सिंह, अनिल पांडेय,सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, मण्डल अध्यक्ष गण,कार्यकर्ता गण ,प्रधानगण तथा अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)