google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांका बिहार: दीपावली काली पूजा एवं छठ पर्व को लेकर आंनदपुर ओपी में हुई शांति समिति की बैठक


दैनिक समाज जागरण ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बांका/चांदन/
दीपावली काली पुजा एवं हिन्दू समाज के महा धार्मिक छठ पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार 18 अक्टूबर को आंन्दपुर ओ पी थाना परिसर में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें की पूजा समिति के सदस्य एवं गणमान्य लोगों के अलावा दो समुदाय ने भाग लिया। बैठक में संबोधित करते हुए ओपी अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली व काली पूजा आपसी भाईचारे एवं छठ लोक आस्था का महापर्व है। दोनों पर्व को शांति पूर्ण सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। बैठक में छठ पर्व को लेकर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि सभी खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराए ताकि छठ व्रत सामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कठिनाई महसूस नहीं हो। उन्होंने पर्व को लेकर सभी लोगों से शांति पूर्ण बाताबरण में पर्व मनाने की अपील की। वहीं ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर पर्व को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है।

पर्व के दौरान शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी। कोई भी अगर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। अफवाह फ़ैलाने वालो की सुचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही छठ घाट पर पटाखा जलाना एवं डीजे बजाना पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। बैठक में दक्षिणी बारने पंचायत के सरपंच आशीष रोबिन उड, चंद्रदेव यादव, मेराज अंसारी अब्दुल कुदुस, कुसुम जोरी सरपंच प्रतिनिधि विष्णु देवदास, नरेश दास, भुनेश्वर दास बालकृष्ण वर्णवाल, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप वरनवाल, शोभ लाल यादव दक्षिणी बार ने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक, पूर्व मुखिया सुरेश यादव, चांदवारी पंचायत के पूर्व मुखिया सहेंदर दास, सुभाष बरनवाल, अमरीश कुमार यादव, उत्तरी बारने पंचायत के सरपंच हरीश ठाकुर, के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • हर टीका, हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की गारंटी
    वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।19 जून।बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.…
  • जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठित
    प्रसूता की मृत्यु प्रकरण में दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित केकराही के एक निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित समाचार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता…
  • नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
    निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण- जिलाधिकारी समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित…
  • जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर नियम विरुद्ध आवासीय पट्टों का निरस्तीकरण
    समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशों के क्रम में तहसील रावर्टसगंज राजस्व ग्राम लसड़ा में राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं आवास आवंटन पट्टा संबंधी कार्यवाहियों की विस्तृत जांच एवं परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम सभा की भूमि पर किए गए कुछ आवासीय…
  • घोरावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म एवं मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
    समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)