google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्मृति शेष पारस मणि पांडेय को शोक सभा आयोजित कर दिया श्रद्धांजलि*

*

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन/मंगलवार देर शाम साढ़े छः बजे के करीब श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर चांदन परिसर मेंं एक शोक सभा आयोजित कर स्मृति शेष पारस मणि पांडेय के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर शोक सभा का आयोजन किया। बता दें कि विगत दो पुर्व चांदन पंचायत के पाण्डेय टोला निवासी केदार पाण्डेय जी के एकलौते पुत्र पारसमणी पाण्डेय जी का किडनी ग्रसित रोग से निधन हो गया था। इनके निधन पर चांदन बाजार के समाजसेवी एवं दुर्गा पूजा समिति के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई थी।जिसके आलोक में दुर्गा मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित कर उनके चित्र माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उपस्थित गणमान्य एवं उनके शुभचिंतकों ने कतारबद्ध होकर दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर मुख्य रूप से हरे कृष्णा पांडेय पीडीएस दुकानदार प्रियचंद्र आजाद, वीरेंद्र पांडेय, संजय मालाकर, हेमंत दुबे, प्रिंस प्रकाश, पूजा समिति के सचिव अशोक शर्मा, आदित्य पोद्दार, परमानंद साह, प्रभात पांडेय, रुपेश पांडेय, अनिल बाजपेई, अवधेश वर्मा, पंकज पांडेय, अप्पू अनंत आदि परिजनों के साथ सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)