समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र/घोरावल। प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी में 2 अप्रैल को वार्षिकोत्सव एवं सेवा निवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार और अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधान अध्यापिका कौशर जहाँ सिद्दीकी के नेतृत्व में रिटायर्ड शिक्षकों राम प्रसाद, राम किसुन यादव, शिव राम, बच्चु मास्टर को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी अतिथियों, अभिभावकों को मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय के समस्त स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित उपस्थित अतिथियों ने बच्चों और विद्यालय स्टाफ की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या प्रसाद दुबे ने की, जबकि संचालन शिव शंकर और राजेश पटेल ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल, समस्त एआरपी, न्याय पंचायत के शिक्षक, समस्त संकुल, राजेश वैश्य, नीलम गिरि, संगीता, राजीव सिंह, अजीत सिंह (ARP), दिनेश मिश्रा (ARP रॉबर्ट्सगंज), हनुमंत, जितेंद्र, परम शीला, विमलेश, अमीन गाजला, विष्णुकांत, रामनिवास, कलीम, अशोक संयासी, प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



