google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के जानीपुर में आंगनबाड़ी सेविका की संदिग्ध मौत,

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र के अध्पा गांव के समीप लाल किला मुसहरी में आंगनबाड़ी सेविका मीरा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में रोना-पीटना मच गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी मृतका मीरा देवी उम्र करीब (35 वर्ष), स्वर्गीय रामनाथ मांझी की पत्नी थीं. बताया जाता है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज फुलवारी शरीफ के एक निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

इसके बाद जब शव को गांव लाया गया, तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना भेज दिया है। थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का इलाज चल रहा था और डॉक्टरों द्वारा अत्यधिक रक्तस्राव होने की बात कही गई है। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि परिजनों द्वारा कोई शिकायत दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)