अररिया ।
राष्ट्रीय जनता दल की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद अरसी परवीन ऊर्फ लवली नवाब ने बुधवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रमण कुमार को उनके कार्यालय में बिजली की समस्या को लेकर बातचीत करने के बाद जनता का हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र उनको सौंपा ।लवली नवाब ने मुलाकात के क्रम में कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग अररिया को बताया की शहर का आजाद नगर वार्ड 19 मोहल्ला काफी पुराना और घनी आबादी वाला मोहल्ला है ,इस वार्ड में इतनी घनी आबादी के रहने के बावजूद इस वार्ड का अपना अलग से कोई ट्रांसफार्मर नहीं है जिस कारण यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ,लवली नवाब ने बताया कि इस वार्ड के लोग बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो वोल्टेज के कारण काफी परेशान रहते हैं,खासकर रात में बिजली नही रहने से बच्चों की पढ़ाई और रात में सोने में काफी दिक्कत होता है ,कार्यपालक अभियंता रमन कुमार ने इनकी बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया की जल्द ही वार्ड में बिजली उपभोग्ता का सर्वे कराकर एक सप्ताह के अंदर वार्ड 19 के लिए अलग से एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा.लवली नवाब ने उनसे मांग करते हुए कहा की अगर दो सौ वाट का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा तो इस वार्ड की बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



