google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अगोरी खास के बिजौरा में सड़क क्षतिग्रस्त होने से, बढ़ी राहगीरों और स्कूली बच्चों की समस्या

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। विकास खण्ड चोपन – क्षेत्र चोपन–कुड़ारी मार्ग काफ़ी जर्जर हो चुका है। जोकि यह सड़क उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश को जोड़ती है, चोपन से बिजौरा कुड़ारी मार्ग पर दर्जनों जगह सड़क लगभग एक फीट गढ्ढे में तब्दील हो गया है। इसी मार्ग से जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों का भी दौरा होता रहता है, लेकिन जर्जर मार्ग को लेकर अभी तक कोई सुधि लेने नहीं आया है।
मौके पर पहुंचे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने प्रदर्शन किया और बताया कि सड़को पर कई स्थानों पर गड्ढा हो जाने से आम जनमानस को आवागमन में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है, और इसी मार्ग से लगभग सैकड़ो छात्र छात्राएं प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने को जाते हैं, और इनको कीचड़ से गुजर कर जाना पड़ता है, साथ ही एंबुलेंस को आने में भी बिलंब होता है, मार्ग के बगल में पानी निकासी के लिए नाली बनाई गई थी लेकिन नाली पट जाने के कारण घरों का पानी नाली के बाहर कुड़ारी मार्ग के बिजौरा गांव में पानी बहकर सड़क पर आ जाता है, और काफी मात्रा में जमा रहता है।
साथ ही सयुस के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि त्वरित कार्यवाही नही होती है तो, ग्रामीणों के साथ सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)